आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन, जानें कौन-कौन सी ट्रेनाें का होगा संचालन
जरंडेश्वर स्टेशन पर लूप लाइन कमिशनिंग कार्य:
जयपुर। रेलवे की ओर से आगामी त्यौहारों पर यात्रियो की सुविधा के लिए जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक जोधुपर से प्रत्येक गुरुवार को शाम 4.15 बजे रवाना होकर शुक्रवार को रात 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.25 बजे रवाना होकर रविवार तड़के 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
जरंडेश्वर स्टेशन पर लूप लाइन कमिशनिंग कार्य
मध्य रेलवे के पुणे-सतारा रेलखण्ड के मध्य जरंडेश्वर स्टेशन पर लूप लाइन कमिशनिंग कार्य के कारण बीकानेर-मिरज रेलसेवा 22 सितंबर को, मिरज-बीकानेर रेलसेवा 23 सितंबर को, उदयपुर सिटी-मैसूरू रेलसेवा 22 सितंबर को, अजमेर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा 22 सितंबर को निर्धारित संचालन समयसारणी और निर्धारित मार्ग के अनुसार ही संचालित होगी।
दोहरीरकण कार्य के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द
पश्चिम रेलवे की ओर से पालनपुर-महेसाना रेलखण्ड दोहरीकरण कार्य के तहत धारवाड़-छापी एवं धारवाड़-सिद्धपुर स्टेशनों के मध्य किए जा रहे तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार जोधपुर-साबरमती रेलसेवा 17 सितंबर को आबूरोड-साबरमती के मध्य, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा 18 सितंबर को साबरमती-आबूरोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Comment List