पलसाना स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं, अब डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी ट्रेन की पूरी जानकारी

यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा

पलसाना स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं, अब डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी ट्रेन की पूरी जानकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर मंडल के पलसाना स्टेशन पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली शुरू की। ट्रेन इंडिकेशन डिस्प्ले सिस्टम, कोच गाइडेंस बोर्ड और डिजिटल क्लॉक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई। यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान, कोच स्थिति और प्लेटफॉर्म की जानकारी आसानी से मिलेगी।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में जयपुर मंडल के पलसाना रेलवे स्टेशन पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली को कमीशन कर दिया गया है। इससे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से और स्पष्ट रूप से मिल सकेगी। नई प्रणाली के तहत स्टेशन पर ट्रेन इंडिकेशन डिस्प्ले सिस्टम, कोच गाइडेंस बोर्ड और डिजिटल क्लॉक जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डिस्प्ले सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को ट्रेन के आगमन और प्रस्थान की जानकारी मिलेगी। वहीं कोच गाइडेंस बोर्ड से ट्रेन में कोच की स्थिति और संबंधित प्लेटफॉर्म की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। पलसाना स्टेशन शेखावाटी क्षेत्र के साथ-साथ खाटूश्यामजी जाने वाले यात्रियों के आवागमन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में नई यात्री सूचना प्रणाली से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, इन सुविधाओं के शुरू होने से स्टेशन पर यात्री व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और यात्रियों को ट्रेन संबंधी जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इससे पलसाना स्टेशन पर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट दिल्ली में तेज बारिश से बिगड़ा फ्लाइट संचालन, तीन विमान जयपुर डायवर्ट
दिल्ली में तेज बारिश से हवाई यातायात प्रभावित। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर इंडिगो की बेंगलूरु और पूर्णिया से...
बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
पलसाना स्टेशन पर बढ़ीं यात्री सुविधाएं, अब डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी ट्रेन की पूरी जानकारी
बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान! मिथुन चक्रवर्ती बनेंगे पश्चिम बंगाल सरकार के सांस्कृतिक सलाहकार, उत्तम कुमार फिल्म केंद्र का भी हुआ भूमि पूजन
ईरान में शादी समारोह पर अमेरिकी हमला, बच्चे समेत पांच की मौत; उपराष्ट्रपति वेंस बोले- नागरिकों को निशाना नहीं बनाते
कर्नाटक भर्ती घोटाला मामला: आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार निलंबित, सीआईडी जांच जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रीभार का ‘डबल' झटका, फ्लाइट संचालन भी 21.7 प्रतिशत घटा