तकनीकी जांच के दौरान विमान में खराबी : जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील

अचानक फ्लाइट रद्द होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को असुविधा

तकनीकी जांच के दौरान विमान में खराबी : जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील
इंडिगो की नवी मुंबई जाने वाली नियमित फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते अचानक रद्द। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 11:05 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन उड़ान से पहले रूटीन तकनीकी जांच के दौरान विमान में खराबी सामने आ गई।

जयपुर। इंडिगो की नवी मुंबई जाने वाली नियमित फ्लाइट बुधवार को तकनीकी खराबी के चलते अचानक रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 11:05 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन उड़ान से पहले रूटीन तकनीकी जांच के दौरान विमान में खराबी सामने आ गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने तुरंत विमान को ग्राउंड कर दिया और फ्लाइट कैंसिल करने का निर्णय लिया। अचानक फ्लाइट रद्द होने से एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए तकनीकी खामी मिलने पर जोखिम लेने के बजाय उड़ान निरस्त करना जरूरी समझा गया। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कई यात्रियों को अगले उपलब्ध विमान से नवी मुंबई भेजा जाएगा, जबकि जिन यात्रियों ने यात्रा स्थगित करने का विकल्प चुना है उन्हें टिकट का पूरा रिफंड दिया जा रहा है। एयरलाइन ने यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली