3 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार, यात्रियों को होगी सुविधा
1 से 31 मार्च तक का विस्तार किया जा रहा
होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ा दी है। रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेनों की तारीखों में विस्तार किया गया है। यात्री 1 से 31 मार्च तक इन स्पेशल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
जयपुर। होली के अवसर पर रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेवाडी- रींगस स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में रेवाडी से 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 30 मार्च को एवं रींगस से 2, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29, 30, 31 मार्च को, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में रेवाडी से 1, 7, 8,14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च को एवं रींगस से 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च को, जयपुर- भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में जयपुर से 1 से 31 मार्च तक एवं भिवानी से 1 से 31 मार्च तक का विस्तार किया जा रहा है।

Comment List