होली पर्व पर मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 

दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर रात 10.35 बजे मदार पहुंचेगी

होली पर्व पर मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा 

होली पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे 1 से 31 मार्च तक मदार-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। मदार से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर ट्रेन 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी, जबकि वापसी में 1:20 बजे चलकर 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।

जयपुर। रेलवे की ओर से होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा 1 से 31 मार्च तक मदार से प्रतिदिन सुबह 4.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा 1 से 31 मार्च तक रोहतक से प्रतिदिन दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर रात 10.35 बजे मदार पहुंचेगी।  

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा,नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी , गोकलगढ, पाल्हावास, झज्जर एवं अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास