राजस्थान में भुगतान तंत्र ठप, गहलोत ने सीएम भजनलाल को लिखा अति आवश्यक पत्र

त्वरित हस्तक्षेप कर लाखों परिवारों को राहत देने की अपील

राजस्थान में भुगतान तंत्र ठप, गहलोत ने सीएम भजनलाल को लिखा अति आवश्यक पत्र
राजस्थान में सरकारी भुगतान व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अति आवश्यक पत्र लिखकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने वित्तीय कुप्रबंधन को प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व बताया।

जयपुर। राजस्थान में सरकारी भुगतान व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अति आवश्यक पत्र लिखकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने वित्तीय कुप्रबंधन को प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व बताया। गहलोत ने पत्र में लिखा कि आरजीएचएस योजना के तहत निजी अस्पतालों, डायग्नोस्टिक सेंटरों और दवा विक्रेताओं के करोड़ों रुपये महीनों से अटके पड़े हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि राज्य मानवाधिकार आयोग को स्वतः संज्ञान लेना पड़ा।

चिरंजीवी या आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना के तहत सैकड़ों स्वीकृत दावों का भुगतान लंबित है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जीपीएफ, ग्रेच्युटी, समूह बीमा और अर्जित अवकाश राशि रिटायरमेंट के महीनों बाद भी नहीं मिल रही। सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी कई जिलों में लंबित है। ट्रेजरी से पास बिलों का भुगतान अटकने से निर्माण कार्य ठप हो गए हैं और छोटे ठेकेदार अखबारों में विज्ञापन देकर सरकार का ध्यान खींचने को मजबूर हैं। गहलोत ने इसे प्रशासनिक उदासीनता बताते हुए मुख्यमंत्री से त्वरित हस्तक्षेप कर लाखों परिवारों को राहत देने की अपील की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन