पीएम मोदी का नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भारत निरंतर विकास, नवाचार और नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रहा

पीएम मोदी का नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत दुनिया में अवसरों के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने 40 देशों से मुक्त व्यापार समझौते किए।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में अवसरों के सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। स्मार्ट ग्रिड, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में भी देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। यह उपलब्धियां किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के संकल्प और सामूहिक प्रयासों की जीत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। उनका दूरदर्शी दृष्टिकोण और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, नवाचार और नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव-2026 में 32,64,980 सदस्यता आवेदनों की जांच के बाद 13,66,458 आवेदन स्वीकार और 13,84,739 अस्वीकृत, 5,13,783 आवेदन...
भाजपा का मान सरकार पर निशाना : पंजाब के बिजली क्षेत्र को किया बर्बाद, जाखड़ ने कहा- राजनीतिक हितों के लिए बिजली निगम को किया कमजोर
एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां
प्रदेश में 16 हजार मरीजों को नि:शुल्क डायलिसिस, 1.17 लाख सेशन हुए
नए आयकर कानून में वैल्यूअर्स की भूमिका अहम, संपत्ति मूल्यांकन में सावधानी पर जोर
पीएम मोदी का नेतृत्व हर भारतीय को गौरवान्वित करता है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
गुजरात में 28 साल का राज, फिर भी साफ पानी नहीं : 10 में 9 नमूने फेल, खड़गे बोले- रंगीली तस्वीरें दिखाकर जनता की आंखों में झोंकी धूल