एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई : 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 सिलेंडर सहित रिफिलिंग का सामान बरामद
टीम ने यह कार्रवाई की
जयपुर में अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। गुरुवार को सीएसटी पुलिस आयुक्तालय की टीम ने विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सुशील शर्मा और भोजराम प्रजापत को गिरफ्तार किया। मौके से 6 बड़े सिलेंडर, 13 नॉन-आईएसआई छोटे सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और अवैध रिफिलिंग उपकरण जब्त किए गए।
जयपुर। शहर में अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई कर दो आरोपियों सुशील शर्मा और भोजराम प्रजापत निवासी श्रीराम नगर रोड नं. 17 विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। सीएसटी पुलिस आयुक्तालय, जयपुर की टीम ने यह कार्रवाई की।
टीम ने पुलिस थाना विश्वकर्मा क्षेत्र में मौके से दोनों आरोपियों के पास से 6 बड़े गैस सिलेंडर, 13 छोटे नॉन-आईएसआई सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गैस रिफिलिंग का अवैध सामान बरामद किया।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 May 2026 11:30:32
पति से अनबन के चलते पांच साल से पीहर में रह रही पत्नी की चाकू से वार कर हत्या करने...

Comment List