लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान

बालक को काउंसलर और संबंधित संस्था को सुपुर्द किया

लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
करधनी थाना पुलिस ने रविवार को हरनाथपुरा की लकड़ी फैक्ट्री पर छापा मारकर 16 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे को झारखंड से लालच देकर अवैध रूप से काम पर लगाया गया था। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक फूल मोहम्मद को गिरफ्तार कर बालक को सुरक्षित संस्था के सुपुर्द किया।

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने रविवार को बाल श्रम के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए हरनाथपुरा क्षेत्र में संचालित लकड़ी फैक्ट्री से एक नाबालिग बाल श्रमिक को मुक्त कराकर फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने हरनाथपुरा स्थित लकड़ी के रैक और टेबल बनाने की फैक्ट्री पर दबिश दी। तलाशी के दौरान फैक्ट्री में कार्यरत 16 वर्षीय बाल श्रमिक को दस्तयाब किया गया। बाद में बालक को काउंसलर और संबंधित संस्था को सुपुर्द कर दिया गया।

जांच में सामने आया कि नाबालिग बालक को झारखंड से अवैध रूप से लाकर लालच देकर कठिन कार्य में लगाया गया था। साथ ही उसकी देखरेख और सुरक्षा का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक फूल मोहम्मद निवासी देवघर झारखंड हाल निवासी हरनाथपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार