पुलिस की नशा तस्करों पर स्ट्राइक : एमडीएमए, डोडा पोस्त और अफीम के दूध के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस की नशा तस्करों पर स्ट्राइक : एमडीएमए, डोडा पोस्त और अफीम के दूध के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर अवैध डोडा पोस्त और अफीम का दूध बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुमेरसिंह ने बताया कि सगतसिंह पुत्र मानसिंह राजपुरोहित निवासी लखा के कब्जे से 3 किलो 215 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व 212 ग्राम अफीम का दूध बरामद।

जैसलमेर। झिंझनियाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर अवैध डोडा पोस्त और अफीम का दूध बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। थानाधिकारी सुमेरसिंह ने बताया कि सगतसिंह पुत्र मानसिंह राजपुरोहित (57) निवासी लखा के कब्जे से 3 किलो 215 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व 212 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। पुलिस ने मादक पदार्थों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया किया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आया था और क्षेत्र में इसे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

इसी प्रकार कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए और अफीम जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुरजाराम ने बताया कि आरोपी प्रहलादसिंह पुत्र कमलसिंह, निवासी सुमेलनगर (सांगड़) हाल लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी के कब्जे से 49.45 ग्राम अवैध एमडीएमए व 231.87 ग्राम निर्मित अफीम बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी मौके पर जब्त किया है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशा कहां से लाया था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। रसिख सलाम (4) और भुवनेश्वर कुमार...
अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान