वन स्टेट वन इलेक्शन की तैयारी : 15 अगस्त तक तबादले पूरे करने के निर्देश, 16 अगस्त के बाद लग सकती है आचार संहिता

रिजर्वेशन और ट्रांसफर पर आयोग की नजर

वन स्टेट वन इलेक्शन की तैयारी : 15 अगस्त तक तबादले पूरे करने के निर्देश, 16 अगस्त के बाद लग सकती है आचार संहिता
आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी। आयोग ने 15 अगस्त तक तबादले और आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश। 16 अगस्त के बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना। निकाय चुनाव में करीब 18 हजार और पंचायतीराज चुनाव में 48 हजार मतदान केन्द्र प्रस्तावित।

जयपुर। प्रदेश में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने संबंधित विभागों के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं की स्थिति जानी। बैठक में कानून व्यवस्था, मतदान केन्द्र, आरक्षण, निर्वाचन कार्मिक, अधिकारियों के ट्रांसफर और चरणबद्ध चुनाव व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में गृह विभाग, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, वित्त विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्थानीय निकाय विभाग, पंचायती राज विभाग तथा कार्मिक विभाग से संबंधित तैयारियों एवं आयोग के आदेशों की अनुपालना की समीक्षा की गई। आयोग ने लॉटरी प्रक्रिया को जल्दी पूरा करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि तबादला प्रक्रिया 15 अगस्त से पहले पूरी कर ली जाए। आयोग की तरफ से 15 अगस्त को डेडलाइन मानकर 16 अगस्त के बाद कभी भी निकाय चुनावों की घोषणा की जा सकती है।

18 हजार निकाय और 48 हजार पंचायत मतदान केन्द्रों की तैयारी :

सिंह ने बताया कि वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत निकाय चुनाव के लिए करीब 18 हजार मतदान केन्द्र और पंचायतीराज चुनाव के लिए 48 हजार मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। निकाय चुनाव की चरणबद्ध व्यवस्था में 39 जिलों में दो चरणों में चुनाव की तैयारी है,जबकि फलोदी और सलूम्बर में एक चरण में मतदान कराया जाएगा। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 36 जिलों में चार चरणों, चार जिलों में दो चरणों और एक जिले में एक चरण में कराने की व्यवस्था प्रस्तावित है। जैसलमेर में एक चरण में चुनाव की तैयारी की जा रही है।

Read More होटल के कमरे में सजती थी जुए की महफिल: 6 गिरफ्तार-होटल पर पहले भी अवैध गतिविधियों में हो चुकी है पुलिस कार्रवाई 

ईवीएम से सदस्य, मतपेटी से पंच-सरपंच चुनाव :

Read More जयपुर एयरपोर्ट : शारजाह जाने वाली फ्लाइट करीब 2 घंटे लेट, यात्रियों को हुई परेशानी

नगर निकाय सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम से वोटिंग होगी। पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतपेटियों यानि बेलेट पेपर का उपयोग किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग सचिव राजेश वर्मा के अनुसार नगर निकाय के पहले चरण में 140 नगर निकायों, 5,050 वार्ड और 10,185 मतदान केन्द्रों के लिए 71,295 सिविल निर्वाचन कार्मिक और 61,110 पुलिसकर्मियों की जरूरत होगी। दूसरे चरण में 169 नगर निकायों और 5,195 वार्डों के लिए 43, 960 सिविल निर्वाचन कार्मिकों की जरूरत होगी।

Read More तेजिका-सिद्धार्थ से शुरू हुआ जयपुर में एशियाटिक शेरों का सफर : 2016 में गुजरात से आया था पहला जोड़ा, अब नाहरगढ़ में 6 शेर-शेरनियां

रिजर्वेशन और ट्रांसफर पर आयोग की नजर :

आयोग ने पदों के आरक्षण संबंधी प्रक्रिया जल्दी पूरी करने और आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। चुनाव से जुड़े अधिकारियों और कार्मिकों के तबादले और पोस्टिंग 15 अगस्त तक पूरे करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे कार्मिकों को चुनावी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, जिनके खिलाफ पिछले चुनावों में लापरवाही को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हों।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-बांग्लादेश संबंधों में नरमी के संकेत: पीएम तारिक रहमान की त्रिवेदी से मुलाकात, रॉ प्रमुख भी पहुंचे ढ़ाका भारत-बांग्लादेश संबंधों में नरमी के संकेत: पीएम तारिक रहमान की त्रिवेदी से मुलाकात, रॉ प्रमुख भी पहुंचे ढ़ाका
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा...
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को कठघरे में किया खड़ा, अदालत ने नोटिस देकर मांगा जवाब 
प्रदेश में मानसून मेहरबान : बूंदी में बूंदों का सैलाब, 2-3 दिन जारी रहेगा भारी बारिश का दौर
लैब टेस्ट में घटिया मिली क्वालिटी : केरल ने आयुर्वेदिक दवा की बिक्री और इस्तेमाल पर लगाई रोक, अस्पतालों को दवाएं वापस करने के निर्देश
निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को, स्वायत्त शासन विभाग ने राजनीतिक दलों को भेजे पत्र
वन स्टेट वन इलेक्शन की तैयारी : 15 अगस्त तक तबादले पूरे करने के निर्देश, 16 अगस्त के बाद लग सकती है आचार संहिता
जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट में रोजाना देरी, यात्रियों ने किया हंगामा