राजस्थान नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: रिटर्निंग अधिकारियों का होगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, आयोग ने जारी किए निर्देश

कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

राजस्थान नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: रिटर्निंग अधिकारियों का होगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, आयोग ने जारी किए निर्देश
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों, आईटी नोडल अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित कर रहा है। इसमें नामांकन, मतदान, मतगणना और डिजिटल डेटा अपलोडिंग जैसी प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।

जयपुर। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगर निकाय आम चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों के प्रशिक्षण की घोषणा की है। माह अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित चुनावों के संबंध में समस्त जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, आईटी नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स (डीएलएमटी) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

प्रशिक्षण में नामांकन प्रक्रिया, मतदान, मतगणना तथा आयोग की वेबसाइट पर सूचना अपलोड करने संबंधी दायित्वों पर चर्चा होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में यह वीसी 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिकारी डीओआईटीसी जिला/ब्लॉक मुख्यालय के वीसी रूम से इसमें भाग ले सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबंधित अधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय