नदी के बहाव क्षेत्र में चल रही अवैध हथकड़ शराब की भट्ठी पर दबिश : 102 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

8 हजार लीटर वॉश और अवैध भट्ठियां नष्ट की

नदी के बहाव क्षेत्र में चल रही अवैध हथकड़ शराब की भट्ठी पर दबिश : 102 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार
नगर निकाय चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जयपुर दक्षिण डीएसटी और शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

जयपुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जयपुर दक्षिण डीएसटी और शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ढूंढ नदी के बगरिया बहाव क्षेत्र के जंगल में अवैध हथकड़ शराब की भट्ठी पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके से 102 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की गई, जबकि करीब 8 हजार लीटर वॉश और अवैध भट्ठियां नष्ट की गईं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन जरीकेन में भरी 102 लीटर अवैध शराब जब्त की। साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार करीब 8 हजार लीटर वॉश और भट्ठियों को नष्ट कर दिया। प्रकरण में आरोपी विनोद कुमार मीणा (33) निवासी सीतारामपुरा, शिवदासपुरा के रूप में हुई है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर और सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू के निर्देशन तथा डीएसटी प्रभारी विशंभर दयाल और शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेश गौतम के नेतृत्व में की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत ने शिष्टाचार भेंट...
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित, राज्यपाल- विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी विवेकवान बने
IOCL पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी, आरोपी गिरफ्तार
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद करने का किया दावा, तेल टैंकरों की आवाजाही प्रभावित; वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ी चिंता
तेलंगाना विधानसभा में बीआरएस विधायकों को रोका, नारे लिखी टी-शर्ट पर विवाद; पुलिस से भिड़े नेता, कई हिरासत में लिए गए
कैग की रिपोर्ट पर वित्त विभाग ने मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, संबंधित विभागों को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के निर्देश
Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर सक्रियता के आसार