करणीमाता के श्रृद्धालुओं के लिए रेलसेवाएं देशनोक स्टेशन पर करेगी ठहराव
आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा
यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के देशनोक स्टेशन पर 4 जोडी रेलसेवाओं का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
जयपुर। करणीमाता के श्रृद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के देशनोक स्टेशन पर 4 जोडी रेलसेवाओं का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला - बीकानेर सुपरफास्ट रेलसेवा 13 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान कर देशनोक स्टेशन पर सुबह 6.56 बजे आगमन एवं 6.58 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट रेलसेवा 10 जून से बीकानेर से प्रस्थान कर देशनोक स्टेशन पर शाम 6.34 बजे आगमन एवं 6.36 बजे प्रस्थान करेगी।
सिकंदराबाद- हिसार सुपरफास्ट रेलसेवा 10 जून से सिकंदराबाद से प्रस्थान कर देशनोक स्टेशन पर सुबह 11.42 बजे आगमन एवं 11.44 बजे प्रस्थान करेगी। हिसार- सिकंदराबाद रेलसेवा 13 जून से हिसार से प्रस्थान कर देशनोक स्टेशन पर शाम 7.52 बजे आगमन एवं 7.54 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा 9 जून से साबरमती से प्रस्थान कर देशनोक स्टेशन पर रात 10.34 बजे आगमन एवं 10.36 बजे प्रस्थान करेगी। जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 9 जून से जम्मूतवी से प्रस्थान कर देशनोक स्टेशन पर रात 1 बजे आगमन एवं 1.02 बजे प्रस्थान करेगी। भगत की कोठी - जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा 9 जून से भगत की कोठी से प्रस्थान कर देशनोक स्टेशन पर सुबह 10.52 बजे आगमन एवं 10.54 बजे प्रस्थान करेगी। जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा 8 जून से जम्मूतवी से प्रस्थान कर देशनोक स्टेशन पर शाम 4.06 बजे आगमन एवं 4.08 बजे प्रस्थान करेगी।

Comment List