उत्तर पश्चिम रेलवे : दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, 6 से 8 मई तक रेल सेवाओं में बदलाव

यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता

उत्तर पश्चिम रेलवे : दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, 6 से 8 मई तक रेल सेवाओं में बदलाव
रतलाम मंडल में दलौदा-मंदसौर सेक्शन पर दोहरीकरण कार्य के चलते 6 से 8 मई 2026 तक कई रेल सेवाएं प्रभावित। उदयपुर-मंदसौर और रतलाम-उदयपुर ट्रेनों का संचालन नीमच तक सीमित, कुछ हिस्सों में सेवाएं आंशिक रद्द।

जयपुर। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में दलौदा-मंदसौर स्टेशनों के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा 7 मई 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान कर नीमच तक ही संचालित होगी। इस प्रकार यह ट्रेन नीमच से मंदसौर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा 8 मई 2026 को मंदसौर के स्थान पर नीमच से संचालित होगी। यानी यह ट्रेन मंदसौर से नीमच के बीच नहीं चलेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा 6 मई से 8 मई 2026 तक रतलाम के बजाय नीमच से संचालित की जाएगी, जिससे यह सेवा रतलाम और नीमच के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और उसी अनुसार यात्रा की योजना बनाएं। अधिकारियों का कहना है कि दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन और अधिक सुगम सुरक्षित हो सकेगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी  मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
पुलिस विभाग ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई कर हेड कांन्स्टेबल शंकरराम विश्नोई को राज्य सेवा से...
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम
हिन्दी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में निभाई अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताया दुख, बोलीं- हत्यारों को मिले कड़ी सजा, चुनाव से पहले सरकार रहे सतर्क
डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा सीबीआई का अभय, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी