राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में दोपहर 1 बजे तक 37.40 प्रतिशत मतदान, वार्ड 49 में फर्जी वोटिंग के आरोप से मचा हंगामा
मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया इस्तेमाल
जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है और पूर्वाह्न एक बजे तक लगभग 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हुआ और धीर धीरे मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ने लगा और मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारें लग गई और पूर्वाह्न एक बजे तक 44.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इससे पहले सुबह दस बजे तक मतदान के पहले तीन घंटों में 20.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान के छह घंटों में अलवर जिले के बडौदामेव नगरपालिका में सर्वाधिक 75.13 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि इस दौरान सबसे कम मतदान 35.61 प्रतिशत अजमेर नगर निगम में हुआ। इस दौरान जोधपुर नगर निगम के चुनाव में 43.61 प्रतिशत, पाली नगर निगम के लिए 42.17, कोटा नगर निगम के चुनाव में 38.58 एवं जयपुर नगर निगम के लिए 37.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान इन निकायों में शांतिपूर्वक मतदान रहा और कहीं से काई अप्रिय खबर नहीं हैं। दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा।
इसी बीच सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 49 में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया ने मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मतदाताओं के मतदान केंद्र पहुंचने से पहले ही उनके नाम पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वोट डाला जा चुका है।
सिंघानिया ने एक महिला मतदाता की शिकायत का हवाला देते हुए निर्वाचन व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचन आयोग ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया तो मतदान रोकने और अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, फर्जी मतदान के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Comment List