राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर हंगामा, कहीं प्रत्याशी पर आपत्ति तो कहीं एजेंट को लेकर विवाद

जयपुर नगर निगम चुनाव में छिटपुट हंगामे के बीच मतदान जारी

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर हंगामा, कहीं प्रत्याशी पर आपत्ति तो कहीं एजेंट को लेकर विवाद
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान के दौरान कई बूथों पर प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच नोकझोंक तथा हंगामे की स्थिति बनी। विवादों के बावजूद 2,256 बूथों पर 24 लाख से अधिक मतदाता 723 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित होंगे।

जयपुर। नगर निगम के 150 वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होते ही शहर के कुछ मतदान केंद्रों पर विवाद और हंगामे की स्थिति सामने आई। वार्ड 114 में धाभाई जी का खुर्रा स्थित कसेरियों की धर्मशाला में बने मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी के अंदर मौजूद होने को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने आपत्ति जताई। इससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

वार्ड 26 के मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल स्थित बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिता देवी ने हंगामा किया। यहां कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ। वहीं झोटवाड़ा के वार्ड 27 में महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाढ़ पितावास में भाजपा प्रत्याशी शंकर लाल यादव मतदाताओं के पैर छूकर समर्थन मांगते नजर आए।

जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार 723 प्रत्याशी मैदान में हैं। 24 लाख 23 हजार से अधिक मतदाता अपने वार्ड का प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान के लिए 2256 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 652 क्रिटिकल बूथ हैं। इनमें 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित होंगे। इसके बाद महापौर और उपमहापौर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने सड़क, सीवर, सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण जैसे स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं को साधने में पूरी ताकत झोंक दी थी।

 

Read More पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी का धार्मिक कार्यक्रम, भजनों पर झूमे करीब 100 सदस्य और अतिथि

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निगम चुनाव : हाथोज गांव पहुंचे हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, आम मतदाता की तरह कतार में लगकर किया मतदान नगर निगम चुनाव : हाथोज गांव पहुंचे हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, आम मतदाता की तरह कतार में लगकर किया मतदान
हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने नगर निगम चुनाव में हाथोज गांव स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि सुबह...
नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान, वार्ड 34 के ब्राइट फ्यूचर स्कूल बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का किया प्रयोग
सीएम भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील- नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में घर से निकलकर जरूर करें मतदान
रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत: पीएम मोदी से आज अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर होगी रणनीतिक बातचीत
राजस्थान नगर निगम चुनाव-2026 : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से बूथों पर पहुंच रहे मतदाता
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर हंगामा, कहीं प्रत्याशी पर आपत्ति तो कहीं एजेंट को लेकर विवाद