राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारें, वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे मतदाता, सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान

18 हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारें, वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे मतदाता, सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान
राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में दूसरे चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। छह नगर निगमों सहित विभिन्न निकायों के करीब पांच हजार वार्डों में 18 हजार से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला लगभग 87.6 लाख मतदाता करेंगे। ईवीएम की मामूली तकनीकी खामियों को तुरंत दुरुस्त कर दिया गया है।

जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह सात बजे शुरु हो गया। मतदान शुरु होते ही मतदाताओं का मतदान केन्द्र पर आना शुरु हो गया और धीर धीरे कतारें लगने लगी और मतदान केन्द्रों पर रौनक भी बढ़ने लगी। मतदान शुरु होते ही कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी की शिकायतें मिली लेकिन इसे शीघ्र ही दुरस्त कर दिया गया। इन निकायों में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है और कहीं से काई अप्रिय खबर नहीं हैं। दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा। इस चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर एवं पाली नगर निगम के लिए मतदान हो रहा है।

राज्य निकायों के कुल 10 हजार 245 वार्डों में दूसरे चरण में करीब पांच हजार वार्डों में यह मतदान कराया जा रहा जबकि 45 वार्डों में एक-एक प्रत्याशी ही होने के कारण वहां निर्विरोध चुनाव हो गया। इस चरण में 18 हजार 266 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जहां नौ हजार 758 मतदान बूथों पर 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए सभी मतदान बूथों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया हैं। दूसरे चरण की 147 नगर निकायों में 40 नवगठित नगर निकाय हैं जिनमें पहली बार चुनाव हो रहा है। राज्य की 309 नगर निकायों के चुनाव में बुधवार को 162 नगर निकायों में पहले चरण में मतदान हो चुका हैं और जहां 76.42 प्रतिशत मतदान रहा।

Read More सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की

मंत्री दिलावर ने नगर निकाय चुनाव में कोटा में डाला अपना वोट

Read More 15 माह से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव में कोटा में अपना मतदान किया। दिलावर ने वीर सावरकर नगर में मदर टेरेसा स्कूल में स्थित मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला। वह सुबह पौने सात बजे ही मतदान केन्द्र पहुंच गये और उनका इस मतदान केन्द्र पर पहला वोट पड़ा।

Read More नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया मतदान

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वार्ड 141 में पेंशन कार्यालय बूथ नंबर 10 पर अपने मतदान का उपयोग किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि राजस्थान में जहां-जहां नगर निकाय के लिए वोटिंग हो रही है मैं उन सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि वो अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर वोट जरूर करें। यह लोकतंत्र का उत्सव है और इसमें आकी भागीदारी बहुत ही जरूरी है।

वार्ड 141 के बूथ संख्या 11 में ईवीएम मशीन कुछ समय के लिए बंद हो गई

मतदान के बीच वार्ड 141 बूथ संख्या 11 से ईवीएम मशीन के खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। जिसके बाद मतदाताओं में नाराजगी देखी। हालांकि कुछ समय बाद मशीन को सही कर दिया गया।

लोकतंत्र में कोई भी चुनाव लड़ सकता है- राज्यवर्धन

वोट डालने पहुंचे उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि ये लोकतंत्र का उत्सव है और यहां कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

वार्ड-26 में कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा

वार्ड नंबर 26 में कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अनीता ने हंगामा कर दिया। इसी बीच कांग्रेस प्रत्याशी ने कर्मचारियों पर सरकार से मिली भगत के आरोप लगाए।

वार्ड-114 में कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा

वार्ड नंबर 114 में धाभाई जी का खुर्रा स्थित कसेरियों की धर्मशाला में भी कांग्रेस प्रत्याशी के हंगामा करने की खबरें सामने आ रही है।

पोलिंग बूथ हटाने के विरोध में सड़क पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

जयपुर। वार्ड नंबर 43 में आशीष शर्मा के कांग्रेस आई पोलिंग बूथ को हटाने को लेकर शुक्रवार को विवाद की स्थिति बन गई। बूथ हटाने की कार्रवाई के विरोध में आशीष शर्मा समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और धरनार्थियों के बीच बातचीत भी हुई। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। वहीं, विश्वेश्वर नगर और त्रिवेणी नगर क्षेत्र में भी पोलिंग बूथों को लेकर गतिविधियां देखने को मिलीं। स्थानीय कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बातचीत का दौर जारी रहा। मतदान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से मौके पर निगरानी रखी गई।

आदर्श नगर विधानसभा के वार्ड-80 में वोटिंग में रुझान कम

जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा के वार्ड-80 में मतदान में रूझान कम नजर आ रहा है। यहां भाजपा से दलजीत कौर और कांग्रेस से हीना वाधवानी की जोरदार टक्कर है।

व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचा शख्स

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 के तहत सोडाला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान जारी है। इस दौरान एक दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचा और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे मतदान में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया।

सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को जयपुर नगर निगम चुनाव में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने वार्ड 34 के रानी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों ने भी मतदान किया। वोट डालने के बाद मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा—भारत की अनके खूबियों में से एक खूबी उत्कृष्ट लोकतंत्र हैं। ये हमे अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मौका देती हैं।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया मतदान


जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग नगर निकाय चुनाव : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में किया मतदान, कहा- ज्यादा से ज्यादा लोग करें मताधिकार का प्रयोग
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पोद्दार मूक-बधिर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सतीश पूनिया ने सपरिवार किया मतदान, वार्ड 34 के ब्राइट फ्यूचर स्कूल बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का किया प्रयोग
सीएम भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील- नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में घर से निकलकर जरूर करें मतदान
रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत: पीएम मोदी से आज अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर होगी रणनीतिक बातचीत
राजस्थान नगर निगम चुनाव-2026 : विद्याधर नगर के 22 वार्डों में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से बूथों पर पहुंच रहे मतदाता
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर में मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर हंगामा, कहीं प्रत्याशी पर आपत्ति तो कहीं एजेंट को लेकर विवाद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: भीलवाड़ा में शुरुआती रफ्तार धीमी, पानी-बिजली और सड़कें बनीं मतदाताओं के बड़े मुद्दे