राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान

सभी निकायों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान के 147 नगरीय निकायों में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। दोपहर 3 बजे तक 57.38% मतदान दर्ज किया गया। बालोतरा के धोरीमन्ना में सर्वाधिक 85.53% और अजमेर में सबसे कम 48.48% वोट पड़े। 6 नगर निगमों सहित सभी निकायों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण बनी हुई है।

जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 147 निकायों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है और पूर्वाह्न तीन बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हुआ और धीर धीरे मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ने लगा और मतदान केन्द्रों पर लंबी लंबी कतारें लग गई और पूर्वाह्न तीन बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान इन निकायों के 87 लाख 63 हजार 599 मतदाताओं में से 50 लाख 28 हजार 768 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इससे पहले पूर्वाह्न एक बजे तक 44.90 प्रतिशत एवं इससे पूर्व सुबह दस बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इस दौरान बालोतरा जिले के धोरीमन्ना नगरपालिका में सर्वाधिक 85.53 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम मतदान 48.48 प्रतिशत अजमेर नगर निगम में हुआ। इस दौरान जोधपुर नगर निगम के चुनाव में 56.42 प्रतिशत, पाली नगर निगम के लिए 56.09, उदयपुर नगर निगम में 52.13, कोटा नगर निगम के चुनाव में 51.00 एवं जयपुर नगर निगम के लिए 48.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान इन निकायों में शांतिपूर्वक मतदान रहा और कहीं से काई अप्रिय खबर नहीं हैं। दूसरे चरण में 147 नगर निकायों में छह नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी