सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिवृष्टि पर राजस्थान-पंजाब के मुख्यमंत्रियों की वार्ता, त्वरित राहत का आश्वासन

सीएमव ने सीमावर्ती जिलों के सभी जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया

सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिवृष्टि पर राजस्थान-पंजाब के मुख्यमंत्रियों की वार्ता, त्वरित राहत का आश्वासन

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से दूरभाष पर बातचीत कर दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि की स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से दूरभाष पर बातचीत कर दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि की स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वार्ता के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को त्वरित राहत और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को किसी भी स्थिति में असहाय महसूस नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच समन्वय बनाकर राहत कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के सभी जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर प्रभावित परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि राहत एवं सहायता कार्यों में प्रशासन का सहयोग करते हुए सुनिश्चित करें कि प्रभावित लोगों को समय पर आवश्यक मदद मिले।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ हालात पर नजर रखे हुए है तथा राहत और पुनर्वास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प