Rajasthan Weather : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश कम होने से उमस बढ़ने के संकेत

एक सप्ताह तक हल्की बारिश की संभावना

Rajasthan Weather : राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश कम होने से उमस बढ़ने के संकेत
राजस्थान में मानसून ने गुरुवार को बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी क्षेत्र में दस्तक तो दे दी, लेकिन इसकी शुरुआत कमजोर। श्रीगंगानगर में बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के छह जिलों में आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 10 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी।

जयपुर। राजस्थान में मानसून ने गुरुवार को बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और फलोदी क्षेत्र में दस्तक तो दे दी, लेकिन इसकी शुरुआत कमजोर रही। शुक्रवार दोपहर श्रीगंगानगर में बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के छह जिलों में आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 10 जुलाई से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। शुक्रवार को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि शेष अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जुलाई से राज्य में कमजोर मानसून चरण शुरू होगा, जो करीब एक सप्ताह तक बना रह सकता है। इस दौरान अधिकांश जिलों में केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बारां, करौली और धौलपुर में गुरुवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। मानसून की सुस्ती के बीच प्रदेश में गर्मी का असर भी बना हुआ है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि अब तक राजस्थान में औसतन 95 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, लेकिन आगामी दिनों में बारिश की रफ्तार धीमी रहने से उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया