यात्रियों के लिए राहत! सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू, 12 से 15 सितंबर तक चलेगी सेवा
12 साधारण श्रेणी सहित कुल 14 डिब्बे
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा अनारक्षित विशेष रेल सेवा (05494/05493) चलाने का निर्णय लिया है। 14 डिब्बों वाली यह ट्रेन 12 से 15 सितंबर के बीच तीन ट्रिप लगाएगी और मार्ग में चौथ का बरवाड़ा, बनस्थली निवाई तथा सांगानेर स्टेशनों पर रुकेगी।
जयपुर। अतिरिक्त रेल यात्री यातायात के मद्देनजर सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा -सवाईमाधोपुर अनारक्षित विशेष रेल सेवा (तीन ट्रिप) का संचालन किया गया हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05494 सवाई माधोपुर -दुर्गापुरा अनारक्षित विशेष ट्रेन 12 से 14 सितंबर तक (03 ट्रिप) सवाईमाधोपुर से 20.50 बजे रवाना होकर रात 00.25 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05493, दुर्गापुरा - सवाईमाधोपुर अनारक्षित स्पेशल 13 से 15 सितंबर तक (03 ट्रिप) दुर्गापुरा से 02.30 बजे रवाना होकर 05.20 सवाईमाधोपुर पहुंचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में चौथ का बरवाड़ा, बनस्थली निवाई और सांगानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 12 साधारण श्रेणी सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Sep 2026 14:04:30
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर...

Comment List