त्योहारों पर यात्रियों को राहत, सुबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था
जयपुर। रेलवे की ओर से आगामी त्यौहारों पर यात्रियो की सुविधा के लिए सुबेदारगंज-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार सुबेदारगंज-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक सुबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को शाम 7.25 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे आगमन व 11.55 बजे प्रस्थान कर शाम 5.40 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।
इसी प्रकार भगत की कोठी - सुबेदारगंज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक भगत की कोठी से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को रात 8.40 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर रात 2.10 बजे आगमन व 2.20 बजे प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे सुबेदारगंज पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में फतेहपुर, गोविन्दपुरी, ईटावा, फतेहाबाद, आगराकैंट, मथुरा, गोवर्धन, डींग, अलवर, राजगढ, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, गोटन व जोधपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Comment List