होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा 

होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

होली के अवसर पर बढ़े यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने लालकुआं-राजकोट-लालकुआं और गोमतीनगर-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। लालकुआं-राजकोट ट्रेन 1 से 29 मार्च और गोमतीनगर-खातीपुरा ट्रेन 3 से 24 मार्च तक चलेगी।

जयपुर। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे गत वर्ष की तुलना में रिकॉर्ड स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मे रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट- लालकुआं एवं गोमतीनगर-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि  लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 1 से 29 मार्च तक (05 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर रात्रि 12.35 बजे आगमन व 12.45 बजे प्रस्थान कर शाम 6.10 बजे राजकोट पहुॅचेगी। इसी प्रकार राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 2 से 30 मार्च तक (05 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को रात्रि 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर शाम 4.25 बजे आगमन व 4.35 बजे प्रस्थान कर बुधवार को प्रातः 5.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि  गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 3  से 24 मार्च तक (04 ट्रिप) गोमतीनगर से प्रत्येक मंगलवार को रात्रि 11.55 बजे रवाना होकर बुधवार को शाम 5.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार खातीपुरा (जयपुर) -गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 4 से 25 मार्च तक (04 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को शाम 6.50 बजे रवाना होकर गुरूवार को प्रातः 11.45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बदषाहनगर, डालीगंज, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद,गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुडगॉव, रेवाडी, अलवर व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण