भीषण गर्मी में राजस्थान पुलिस को राहत, 5 लाख ORS पैकेट्स का वितरण अभियान शुरू

प्रवासी राजस्थानी आशीष पोद्दार का विशेष योगदान

भीषण गर्मी में राजस्थान पुलिस को राहत, 5 लाख ORS पैकेट्स का वितरण अभियान शुरू

राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर कांस्टेबल्स को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए 5 लाख ORS पैकेट्स वितरित। प्रवासी राजस्थानी आशीष पोद्दार का विशेष योगदान।

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर कांस्टेबल्स को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए 5 लाख ORS पैकेट्स वितरित किए जाएंगे। यह पहल रोटरी क्लब मुंबई के सहयोग से संचालित हो रही है, जिसमें प्रवासी राजस्थानी आशीष पोद्दार का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अपने प्रदेश के पुलिस जवानों की सहायता के लिए आगे आकर इस अभियान को मजबूती दी है। पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी डीआईजी ट्रेनिंग शरद चौधरी को सौंपी गई है, जो राज्यभर में इसके प्रभावी समन्वय में जुटे हैं।

यह राहत सामग्री राज्य के 12 प्रशिक्षण केंद्रों और राज्य के बाहर स्थित 4 प्रशिक्षण केंद्रों तक पहुंचाई जाएगी। रेंज आईजी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर कांस्टेबल तक ORS पैकेट्स पहुंचे। प्रत्येक जवान को 10 पैकेट्स दिए जाएंगे, जिससे वे ड्यूटी के दौरान गर्मी और लू से सुरक्षित रह सकें। अभियान के तहत सोमवार को पहली खेप के रूप में 90 हजार ORS पैकेट्स राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में पहुंचाए गए, जिनके वितरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को दूसरी खेप के रूप में 90 हजार और पैकेट्स आने की उम्मीद है। आगामी 5 से 7 दिनों में और सप्लाई आने के साथ इस अभियान का विस्तार किया जाएगा। भीषण गर्मी, रेत और लू के बीच डटे पुलिस जवानों के लिए यह पहल किसी “राहत की ठंडी फुहार” से कम नहीं मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत