राजस्व मंडल अध्यक्ष व सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त वेतन, सेवा नियमों में होगा संशोधन

राजस्व विभाग सेवा नियमों में संशोधन करेगा

राजस्व मंडल अध्यक्ष व सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त वेतन, सेवा नियमों में होगा संशोधन

प्रदेश सरकार ने राजस्व मंडल में अध्यक्ष और सदस्यों के कार्यों को सुचारु बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है

जयपुर। प्रदेश सरकार ने राजस्व मंडल में अध्यक्ष और सदस्यों के कार्यों को सुचारु बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब उन्हें 15 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन दिए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए राजस्व विभाग सेवा नियमों में संशोधन करेगा। इस पर वित्त विभाग ने सहमति प्रदान कर दी है।

अभी तक राजस्व मंडल में सदस्य पदों को भरना चुनौतीपूर्ण रहा है, क्योंकि अधिकारी इस पद पर आने में रुचि नहीं दिखाते थे। नई व्यवस्था के बाद अब न केवल उन्हें अतिरिक्त वेतन मिलेगा बल्कि कुछ विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके तहत सदस्य अपनी पुरानी पदस्थापना वाली जगह पर ही सरकारी क्वार्टर रख सकेंगे, जिससे उनके परिवार को बार-बार शिफ्टिंग की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके अलावा सर्किट हाउस में ठहरने की सुविधा भी बढ़ा दी गई है। पहले जहां उन्हें 10 दिन तक ही रियायती दर पर ठहरने की अनुमति थी, वहीं अब यह सुविधा 30 दिन तक उपलब्ध रहेगी। सरकार का मानना है कि इन कदमों से न केवल योग्य अधिकारियों को राजस्व मंडल का हिस्सा बनने के लिए प्रेरणा मिलेगी बल्कि कामकाज की गुणवत्ता और गति में भी सुधार आएगा। इससे लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण में मदद मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प