राजस्थान रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों की समीक्षा बैठक, ऑनलाइन चैकिंग पर सख्त निर्देश

पुरुषोत्तम शर्मा तकनीकी कारणों से बैठक में शामिल नहीं

राजस्थान रोडवेज में मुख्य प्रबंधकों की समीक्षा बैठक, ऑनलाइन चैकिंग पर सख्त निर्देश

राजस्थान रोडवेज में बुधवार को प्रदेशभर के मुख्य प्रबंधकों की अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें बस संचालन के परिणाम, यात्रीभार और आय की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज में बुधवार को प्रदेशभर के मुख्य प्रबंधकों की अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई, जिसमें बस संचालन के परिणाम, यात्रीभार और आय की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में झालावाड़ डिपो से जुड़े एसटीडी प्रकरण पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एसटीडी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अनियमितताओं को तुरंत रोका जाए। हालांकि रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा तकनीकी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो सके।

ऐसे में कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाइन वीडियो चैकिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया तथा लक्ष्य से पीछे चल रहे डिपो मैनेजरों को कड़ी फटकार लगाई। कम यात्रीभार और संचालन आय में गिरावट को लेकर भी गहन समीक्षा की गई। इस दौरान कोटपूतली डिपो के मुख्य प्रबंधक के प्रति असंतोष जताते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यात्रीभार बढ़ाने और आय सुधार के लिए ठोस रणनीति अपनाने को कहा गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान