देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

अब बिजली खर्च में लगेगी कटौती

देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
रेलवे ने सौर ऊर्जा के इस्तेमाल में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देशभर के 12,495 रेल भवनों पर 351 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इस उपलब्धि पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। मार्च 2027 तक सभी चिन्हित उपयुक्त भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है।

जयपुर। रेलवे में विद्युत खर्च में कटौती एवं आर्थिक भार में कमी लाने के लिए  रेल मंत्रालय ने 351 मेगावाट की रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित कर देश भर में रेलवे के 12,495 भवनों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए। रेलवे की इस उपलब्धि पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में रेल मंत्रालय को प्रतिष्ठित पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना के तहतए केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा सबसे अधिक भवनों को सौर ऊर्जा से सुसज्जित करने की श्रेणी में रेल मंत्रालय ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

रेल मंत्रालय ने देश भर में रूफटॉप सोलर लगाने के लिए 15,868 उपयुक्त रेल भवनों की पहचान की है। अब तक कुल चिन्हित भवनों में से 79 प्रतिशत यानी 12,495 भवनों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने 424 मेगावाट के अपने लक्ष्य की तुलना में 351 मेगावाट की रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित कर ली है। राष्टÑीय स्तर पर 77 केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों के अंतर्गत पहचाने गए 39,135 भवनों में से 25,984 भवनों को अब तक सौर ऊर्जा से सुसज्जित किया है, जो कुल चिन्हित भवनों का 66 प्रतिशत है। इस राष्टÑीय उपलब्धि में रेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रेल मंत्रालय मार्च 2027 तक बाकी बचे सभी उपयुक्त भवनों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
रेलवे स्टेशन पर अब कचरे की निगरानी स्मार्ट तकनीक से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट...
दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल
हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत