सचिन पायलट का पलटवार, बोलें-निर्वाचन आयोग को समय बढ़ाने का निर्णय पहले ही ले लेना चाहिए था

एसआईआर समय बढ़ाने का निर्णय देर से लिया गया

सचिन पायलट का पलटवार, बोलें-निर्वाचन आयोग को समय बढ़ाने का निर्णय पहले ही ले लेना चाहिए था

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए समय बढ़ाने का निर्णय बहुत देर से लिया। रविवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब सात दिन का अतिरिक्त समय मिला है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

टोंक। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि, निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए समय बढ़ाने का जो निर्णय लिया है यह बहुत पहले ले लेना चाहिए था। सचिन पायलट ने रविवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि, अब सात दिन का समय दिया गया है। इससे थोड़ा राहत लोगों को मिलेगी। हम केंद्र सरकार के तमाम निर्णयों को देख रहे है। जब नोटबंदी की गई तब बार बार निर्णय बदल दिए। फिर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लेकर आए तब आठ साल बाद उसको बदल दिया गया। 

उन्होंने कहा''पहले जब कांग्रेस मांग करती थी कि एक जातिगत जनगणना होनी चाहिए, तो भाजपा हमको अरबन नक्सली बोलती थी अब हमारी बात को मानते हुए जातिगत जनगणना भी हो रही हैं । हमने कहा एसआईआर का समय कम है अब उसको भी बढ़ा दिया। जब दबाव इतना पड़ा कि जो कर्मचारी बीएलओ दबाव में काम कर रहे है। जगह जगह से जानकारी मिल रही हैं कि लोग आत्महत्या कर रहे हैं, जो एसआईआर का समय बढ़ा है यह बहुत पहले करना चाहिए था। अब समय बढ़ा है तो उम्मीद है कि लोग और जो अधिकारी है वो इस समय का लाभ उठायेंगे । 

उन्होंने कहा कि, एक भी मतदाता जो इस देश का नागरिक है वह अपने वोट देने के अधिकार से वंचित न रह जाए इसी प्रण के साथ निर्वाचन आयोग के सभी अधिकारियों को काम करना चाहिए और पूरी पारदर्शिता रखनी चाहिए। अगर काम में पक्षपात होता है तो वह संविधान की मूलभावना के परे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित