खेजड़ी मुद्दे पर सचिन पायलट का तीखा हमला, बोलें जनता में आक्रोश, कटाई रोकने के प्रभावी कदम उठाए सरकार

सचिन पायलट ने खेजड़ी बचाने की मांग की

खेजड़ी मुद्दे पर सचिन पायलट का तीखा हमला, बोलें जनता में आक्रोश, कटाई रोकने के प्रभावी कदम उठाए सरकार

जयपुर में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बीकानेर खेजड़ी आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने राज्य सरकार से पेड़ कटाई रोकने और प्रभावी कदम उठाने की अपील की।

जयपुर: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बीकानेर में खेजड़ी पेड़ों को लेकर चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से पेड़ कटाई रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

पायलट ने कहा है कि राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में लंबे समय से जनता में आक्रोश व्याप्त है। एक ओर जहाँ विकास के नाम पर नए प्रोजेक्ट्स आवश्यक बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़े पैमाने पर खेजड़ी के पेड़ों की कटाई संबंधित कंपनियों द्वारा मनमाने ढंग से की जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा पिछले कई महीनों से लगातार इसकी शिकायत प्रशासन से की जा रही है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अब यह मामला गंभीर रूप ले चुका है। 

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के विरोध में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन और आंदोलन किए जा रहे है, ताकि इन जीवनदायी पेड़ों को बचाया जा सकें। स्थानीय लोगों की मांग पूरी तरह जायज़ है। यह पेड़ न केवल मरुस्थलीकरण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है बल्कि, भूमिगत जल स्तर को भी संतुलित रखने में सहायक होते है और पशुओं के लिए चारे का मुख्य स्त्रोत होते हैं। सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका