राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

आगामी राजनीतिक रणनीति का भी स्पष्ट संदेश देने का प्रयास

राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राजस्थान से राज्यसभा की दो सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सोमवार को नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

 जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की दो सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सोमवार को नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों उम्मीदवारों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। भाजपा कार्यालय में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

भाजपा नेताओं ने दोनों उम्मीदवारों के साथ बैठक कर राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भाजपा कार्यालय से राजस्थान विधानसभा के लिए रवाना हुआ, जहां सतीश पूनिया और अलका गुर्जर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उत्साह व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन में लंबे समय तक कार्य करने वाले नेताओं को राज्यसभा भेजने का निर्णय लेकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के आधार पर भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। राज्यसभा की इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज भाजपा शक्ति प्रदर्शन के साथ अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करा रही है। नामांकन के दौरान पार्टी के कई सांसद, विधायक, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव के माध्यम से भाजपा संगठन और सरकार के बीच समन्वय तथा आगामी राजनीतिक रणनीति का भी स्पष्ट संदेश देने का प्रयास कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम आवास की ओर मार्च कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने...
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट