स्कूल संचालक ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान

पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही

स्कूल संचालक ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
शहर में सोमवार को आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। चित्रकूट इलाके में अजमेर रोड स्थित मॉल की सातवीं मंजिल से 37 वर्षीय स्कूल संचालक ने छलांग लगाकर जान दे दी।

जयपुर। शहर में सोमवार को आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। चित्रकूट इलाके में अजमेर रोड स्थित मॉल की सातवीं मंजिल से 37 वर्षीय स्कूल संचालक ने छलांग लगाकर जान दे दी, जबकि करणी विहार इलाके में गुजरात से जयपुर आए एक बॉडी बिल्डर ने धर्म बहन के घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। चित्रकूट थाना इलाके में अजमेर रोड स्थित एलिमेंट मॉल की सातवीं मंजिल से कूदकर स्कूल संचालक अभिनव राज (37) निवासी बनीपार्क ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अभिनव सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से पावर बाइक लेकर निकले थे। सुबह 9.31 बजे वह एलिमेंट मॉल पहुंचे और बाइक पार्किंग में खड़ी करने के बाद लिफ्ट से सीधे सातवीं मंजिल पर चले गए। वहां से उन्होंने छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अस्पताल पहुंचाया।

अभिनव का मोबाइल फोन घर पर ही मिला। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। खुलासा हुआ कि पिछले कुछ दिनों से अभिनव का पत्नी से विवाद चल रहा था। गृह क्लेश को आत्महत्या की वजह मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

गुजरात से आए बॉडी बिल्डर ने लगाया फंदा :

करणी विहार इलाके में गुजरात के अहमदाबाद से जयपुर आए बॉडी बिल्डर लोकेश शर्मा उर्फ  लक्की ने धर्म बहन के घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोकेश मूल रूप से दौसा जिले के लालसोट के रहने वाले थे और लंबे समय से अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रह रहे थे। थानाधिकारी सत्यपाल यादव ने बताया कि लोकेश किसी काम से दो दिन पहले जयपुर आए थे। वह यहां अपनी धर्म बहन के घर पर ठहरे हुए थे। रविवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठे तो घरवालों ने कमरे में जाकर देखा। लोकेश फंदे से लटके मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया।

Read More मंदिरों से नकदी, सोना-चांदी और प्राचीन प्रतिमाओं की चोरी का सिलसिला जारी, जानें

Post Comment

Comment List

Latest News

दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं दैनिक नवज्योति की ओर से अहम योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान, देवनानी- शिक्षक समाज की सबसे अहम कड़ी भूमिका कक्षा तक सीमित नहीं
अजमेर में दैनिक नवज्योति के टीचर्स डे एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शिक्षकों की भूमिका...
मुख्यमंत्री ने अलवर-भरतपुर में रोड से दिया भाजपा को मजबूत करने का संदेश, कहा- कांग्रेस ने हमेशा झूठ-लूट की राजनीति की
भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर खरगे ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत पीढ़ियों तक लोगों को प्रेरित करती रहेगी
आलू सस्ता, फिर भी किसान बेहाल : प्याज महंगा, तो रसोई का बजट बिगड़ा
यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026: सीएम योगी का दावा, लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को मिलेगी गति
पेड़ के नीचे छिपा रखा था नशे का जखीरा, एएनटीएफ ने खोदकर निकाली 8.202 किलो अफीम
अतिक्रमण हटाकर 16 नवंबर तक पेश करें पालना रिपोर्ट : हाईकोर्ट