राजस्थान में छाया मानसून : एक सप्ताह कमजोर पड़ सकती है गतिविधियां, कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

उदयपुर संभाग के कई इलाकों में तीन इंच तक बारिश दर्ज

राजस्थान में छाया मानसून : एक सप्ताह कमजोर पड़ सकती है गतिविधियां, कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में 2 जुलाई को प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान के शेष हिस्सों में भी पहुंच गया। इसके साथ ही बीकानेर और श्रीगंगानगर सहित पूरे प्रदेश में मानसून का विस्तार। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून ने औसत तिथि से केवल एक दिन की देरी से पूरे राज्य को कवर।

जयपुर। राजस्थान में 2 जुलाई को प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के शेष हिस्सों में भी पहुंच गया। इसके साथ ही बीकानेर और श्रीगंगानगर सहित पूरे प्रदेश में मानसून का विस्तार हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून ने औसत तिथि से केवल एक दिन की देरी से पूरे राज्य को कवर किया है। प्रदेश में सक्रिय वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) के प्रभाव से 9 और 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। बुधवार को भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में तीन इंच तक बारिश दर्ज की गई। धौलपुर में देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश गुरुवार को भी जारी रही।

किशनगढ़ (अजमेर) में कच्चा मकान ढहने से दंपती और उनका बच्चा मलबे में दब गए। उधर, महाराष्ट्र में भारी बारिश का असर राजस्थान के रेल संचालन पर भी पड़ा, जिससे छह ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं और कई अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10-11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह के दौरान मानसून कमजोर पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से लगभग 3 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान निकाय चुनाव की तारीख की घोषणा : आचार संहिता लागू, जानें कब होगा मतदान
राजस्थान के 309 शहरी निकायों में चुनाव का बिगुल बज गया है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में...
वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि