तकनीकी कारणों से ढाई घंटे लेट हुई शारजाह फ्लाइट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

विमान को तय समय पर रवाना करने की तैयारी

तकनीकी कारणों से ढाई घंटे लेट हुई शारजाह फ्लाइट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की इंटरनेशनल फ्लाइट तड़के तकनीकी कारणों के चलते करीब ढाई घंटे देरी से रवाना। निर्धारित समय के अनुसार यह फ्लाइट रात 3:15 बजे जयपुर से शारजाह के लिए उड़ान भरती है।

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली एयर अरबिया की इंटरनेशनल फ्लाइट शुक्रवार तड़के तकनीकी कारणों के चलते करीब ढाई घंटे देरी से रवाना हुई। निर्धारित समय के अनुसार यह फ्लाइट रात 3:15 बजे जयपुर से शारजाह के लिए उड़ान भरती है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को फ्लाइट के लिए सभी यात्रियों की बोर्डिंग समय पर पूरी कर ली गई थी और विमान को तय समय पर रवाना करने की तैयारी भी कर ली गई थी।

हालांकि अंतिम चरण की तकनीकी जांच के दौरान कुछ तकनीकी समस्या सामने आ गई, जिसके चलते विमान को रनवे पर ले जाने की प्रक्रिया रोक दी गई। तकनीकी टीम ने विमान की जांच और आवश्यक सुधार कार्य पूरा करने के बाद ही उड़ान की अनुमति दी। इसके बाद फ्लाइट सुबह करीब 5:45 बजे जयपुर से शारजाह के लिए रवाना हो सकी। देरी के कारण यात्रियों को विमान के भीतर और एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए तकनीकी जांच के बाद ही उड़ान संचालन किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल