एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामला: 10 हजार का इनामी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गिरफ्तार, बहन अब भी फरार

SOG का बड़ा एक्शन

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामला: 10 हजार का इनामी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार गिरफ्तार, बहन अब भी फरार
राजस्थान एसओजी ने वर्ष 2021 के उपनिरीक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10,000 के इनामी आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चित्तौड़गढ़ में कार्यरत इस चयनित सब-इंस्पेक्टर ने अपनी बहन के साथ मिलकर गिरोह के सरगना से परीक्षा से पहले ही हल प्रश्नपत्र प्राप्त किया था।

जयपुर। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के चर्चित पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10,000 के इनामी आरोपी एवं चयनित उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार निवासी हालीवाव, पोस्ट केरिया, थाना चितलवाना, जिला जालौर को 2 जून 2026 को जालौर पुलिस के सहयोग से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि दिनेश कुमार और उसकी बहन निरमा कुमारी ने पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश विश्नोई से संपर्क कर परीक्षा से पहले हल प्रश्नपत्र प्राप्त किया था। दोनों ने इसी प्रश्नपत्र का अध्ययन कर 15 सितंबर 2021 को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा में दिनेश कुमार को हिन्दी विषय में 141.55 तथा सामान्य ज्ञान में 167.89 अंक प्राप्त हुए, जिससे उसका मेरिट क्रमांक 182 आया और उसका उपनिरीक्षक पद पर चयन हो गया। वहीं उसकी बहन निरमा कुमारी ने लिखित परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए, लेकिन साक्षात्कार में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर सकी और अंतिम चयन से वंचित रह गई। गिरफ्तारी से पहले दिनेश कुमार चित्तौड़गढ़ जिले में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत था।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार