सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बजट सहित विभिन्न योजनाओं का कार्य तय समयावधि में हो पूर्ण- निदेशक ललित कुमार

विशेष कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बजट सहित विभिन्न योजनाओं का कार्य तय समयावधि में हो पूर्ण- निदेशक ललित कुमार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक ललित कुमार ने बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश। लंबित कार्यों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा। समीक्षा में बताया गया कि 2024-25 की 26 में से 14 घोषणाएं पूर्ण, 12 प्रगतिरत।

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक ललित कुमार ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं सहित विभाग की सभी योजनाओं का कार्य तय समयावधि में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ लंबित कार्यों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। निदेशक ललित कुमार विभागीय मुख्यालय ‘अम्बेडकर भवन’ के सभागार में अधिकारियों के साथ वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की बजट घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 की 26 बजट घोषणाओं में से 14 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 12 प्रगतिरत हैं। वहीं वर्ष 2025-26 की 15 घोषणाओं में से 9 पूर्ण हो चुकी हैं और 6 पर कार्य जारी है। वर्ष 2026-27 की 9 घोषणाओं में से 1 पूर्ण हो चुकी है, जबकि 8 प्रक्रियाधीन हैं।

बैठक में 24 से 26 अप्रैल तक चंडीगढ़ में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित चिंतन शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विभाग की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी के तेवर बढ़ते ही प्रदेश में बिजली मांग को लगे पंख : 10 दिनों में 500 लाख यूनिट की हुई वृद्धि, रिकॉर्ड स्तर छूने के संकेत गर्मी के तेवर बढ़ते ही प्रदेश में बिजली मांग को लगे पंख : 10 दिनों में 500 लाख यूनिट की हुई वृद्धि, रिकॉर्ड स्तर छूने के संकेत
प्रचंड गर्मी के साथ बिजली मांग में तेज उछाल दर्ज। 10 दिनों में 500 लाख यूनिट से अधिक बढ़ोतरी। अप्रैल...
बैंकिंग शेयरों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक : 26 अंक की बढ़त के साथ सेंसेक्स 78,520 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
उधमपुर बस हादसा : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया शोक, मृतकों की आत्मा की शांति की कामना
कनॉट प्लेस के एक होटल की 15वीं मंज़िल से कूदकर युवा वकील ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू
Weather Update : राजस्थान में तेज हुए सूरज के तेवर, जयपुर समेत 6 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट
पीएम मोदी ने उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा
पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने की पेजेश्कियान से फोन पर बात : शांति प्रयासों को जारी रखने का लिया संकल्प, क्षेत्रीय हालातों पर हुई पर विस्तृत चर्चा