एसओजी की कार्रवाई : ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, डेढ़ वर्ष से फरार था आरोपी

मोबाइल फोन के जरिए आरोपी को उत्तर भेज रहा था

एसओजी की कार्रवाई : ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, डेढ़ वर्ष से फरार था आरोपी

एसओजी ने ब्लूटूथ से नकल कराने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी राजेश रेवाड को गिरफ्तार किया। डेढ़ साल से फरार आरोपी ने 2023 की लिपिक ग्रेड-II परीक्षा में डिवाइस से चीटिंग की थी। जांच में संगठित गिरोह का खुलासा हुआ, जो लाखों लेकर नकल कराता था। पत्नी भी पहले गिरफ्तार हो चुकी है।

जयपुर। एसओजी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी राजेश कुमार रेवाड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की ओर से  लिपिक ग्रेड-द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत 12 मार्च और 19 मार्च 2023 को परीक्षाएं हुई थीं। 19 मार्च को आरोपी का परीक्षा केंद्र जयपुर स्थित नेहरू ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल था, जहां उसने ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल की। जांच में सामने आया कि संगठित नकल गिरोह का सरगना पौरव कालेर सालासर से मोबाइल फोन के जरिए आरोपी को उत्तर भेज रहा था।

इसी गिरोह ने अन्य अभ्यर्थियों से लाखों रुपए लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करवाई थी। राजेश रेवाड ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा 14 मई 2023 में भी इसी तरीके से नकल करने के मामले में वांछित था। इस मामले में खुलासे के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था। आरोपी की पत्नी बबीता रेवाड को भी 19 अक्टूबर 2024 को इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन