जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित

कई निकायों में कांग्रेस भी अध्यक्ष पद हासिल करने में सफल

जयपुर जिले में कहीं भाजपा का दबदबा, कहीं कांग्रेस ने जमाया कब्जा; 16 निकायों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित
निकाय चुनाव-2026 के अध्यक्ष पद पर भाजपा का दबदबा रहा। चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद समेत 9 नगर पालिकाओं में भाजपा प्रत्याशी जीते, जबकि कांग्रेस ने 5 पालिकाओं में अध्यक्ष पद कब्जाया। कई निकायों में मुकाबला बेहद करीबी रहा। चाकसू व शाहपुरा में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। जोबनेर और दूदू के परिणाम अभी बाकी हैं।

जयपुर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले के नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें चोमू एवं शाहपुर नगर परिषद में भाजपा ने जीत दर्ज की है इसके साथ ही 9 नगर पालिका भी भाजपा के खाते में गई है इसके साथ ही कांग्रेस ने पांच नगर पालिकाओं में जीत दर्ज की है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि जिले के अधिकांश निकायों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि कई निकायों में कांग्रेस भी अध्यक्ष पद हासिल करने में सफल रही।

शाहपुरा नगर परिषद में भाजपा के रविश खटाणा निर्विरोध विजयी रहे। वहीं चौमूं नगर परिषद में भाजपा के आशीष दुसाद ने कांग्रेस प्रत्याशी को 21 वोट से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। बगरू नगर पालिका में भाजपा के संतोष चौहान 7 वोट से, बस्सी में भाजपा की निर्मला खोलिया 9 वोट से विजयी रहीं। चाकसू में भाजपा की पुष्पा देवी निर्विरोध चुनी गईं।

जमवारामगढ़ में भाजपा के राकेश कुमार वर्मा ने 5 वोट से जीत दर्ज की। कालाडेरा नगर पालिका में भाजपा की उर्मिला कुमावत विजयी रहीं। कानोता में कांग्रेस के रामकिशन बैरवा ने 6 वोट से जीत दर्ज की। खेजरोली में कांग्रेस की सुनीता सैनी 11 वोट से विजयी हुईं। किशनगढ़ रेनवाल में भाजपा की सुनीता अग्रवाल 9 वोट से, मनोहरपुर में कांग्रेस के अर्जुन मोहनपुरिया 7 वोट से और नारायण में कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक 5 वोट से विजयी रहे। फागी में कांग्रेस के सुरेश ने 2 वोट से जीत दर्ज की।

फुलेरा में भाजपा के राजू शर्मा 10 वोट, सांभर में भाजपा के पवन कुमार मोदी 3 वोट और वाटिका में भाजपा की कमला देवी 3 वोट से विजयी रहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जोबनेर और दूदू नगर पालिकाओं के परिणाम अभी घोषित होना शेष हैं।

Read More युवाओं की पसंद बना ब्राउन शुगर, जयपुर के पैसिफिक मॉल में नया आउटलेट शुरू

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

सवालों के घेरे में 160 करोड़ का ट्रीटमेंट प्लांट, नेवटा बांध में जहरीले पानी का आरोप सवालों के घेरे में 160 करोड़ का ट्रीटमेंट प्लांट, नेवटा बांध में जहरीले पानी का आरोप
रंगाई-छपाई उद्योग के दूषित पानी पर 160 करोड़ के ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली सवालों में है। शिवा जन समस्या निवारण...
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान : दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है पाकिस्तान, दिल्ली से उम्मीद नहीं
कंपनी के बाहर खड़ा था लोडिंग वाहन, शाम होते ही गायब
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन T-2403 शावकों के साथ नजर आई, पर्यटकों को हुए दीदार
पाकिस्तान में गैस सिलेंडर के दाम 8 हजार पार, ईरान बॉर्डर बंद होने से बिगड़े हालात
परियोजना रैप्टर : राजस्थान में गिद्धों और शिकारी पक्षियों के संरक्षण की कवायद, वन विभाग और भारतीय वन्यजीव संस्थान की संयुक्त पहल
मुंबई में जैश से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए फैला रहा था सांप्रदायिक नफरत