जयपुर में मॉडीफाइड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू, 200 से अधिक चालान बनाए

विशेष अभियान छह दिनों तक संचालित किया जाएगा

जयपुर में मॉडीफाइड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू, 200 से अधिक चालान बनाए
जयपुर आरटीओ प्रथम ने मॉडीफाइड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ छह दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने पहले दिन 1,000 से अधिक वाहनों की जांच कर 200 से अधिक चालान किए।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम की ओर से शहर में मॉडीफाइड वाहनों और नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। यह विशेष अभियान छह दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत मॉडीफाइड वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहनों, वाहनों में किए गए अनधिकृत बदलाव, बिना परमिट संचालित वाहनों तथा अन्य मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान राजाधोक, बगरू, शिवदासपुरा और हिंगोनिया टोल प्लाजा सहित विभिन्न स्थानों पर संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। पहले ही दिन 1000 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जबकि विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 200 से अधिक चालान बनाए गए। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर कई वाहनों को मौके पर ही जब्त भी किया गया। अभियान के दौरान वाहनों पर अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर, पट्टियां, हूटर, फ्लैशर लाइट और अन्य अनधिकृत उपकरण भी हटाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीटीओ रमेश पांडे ने बताया कि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार सघन जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार