भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर 48.3 डिग्री के साथ दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, अधिकांश जिलों में पारा 43 डिग्री

जयपुर में 43.2 डिग्री रहा तापमान 

भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर 48.3 डिग्री के साथ दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, अधिकांश जिलों में पारा 43 डिग्री
पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण और आग उगलती गर्मी की चपेट में। इसके चलते अधिकांश जिलों तापमान 43 डिग्री या उससे पार दर्ज। सीमार्वी जिलों में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही।

जयपुर। पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण और आग उगलती गर्मी की चपेट में है। इसके चलते अधिकांश जिलों तापमान 43 डिग्री या उससे पार दर्ज किया गया। सीमार्वी जिलों में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसका असर बाड़मेर जिले में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। बाड़मेर जिला देश में लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में यहां गर्मी और लू के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। इसके साथ ही जयपुर में भी मंगलवार को तेज धूप और लू के बीच अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इधर बीकानेर और कोटपूतली बहरोड़ जिले में मौसम का अलग ही रंग देखने को मिला। दोपहर में अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। इससे यहां मौसम सुहाना हो गया। भरतपरु और अलवर में भी तेज आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार