प्रदेश भाजपा का होली मिलन समारोह : मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल, भजनलाल ने कार्यकर्ताओं पर बरसाए फूल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए

प्रदेश भाजपा का होली मिलन समारोह : मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल, भजनलाल ने कार्यकर्ताओं पर बरसाए फूल

प्रदेश भाजपा की ओर से शनिवार को जवाहर सर्किल स्थित ईपी लोन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

जयपुर। प्रदेश भाजपा की ओर से शनिवार को जवाहर सर्किल स्थित ईपी लोन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार के  डेढ़ साल के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि जिन वादों को लेकर सरकार में आए थे, उन्हें पूरा कर रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार के साथ मिलकर काम करना है, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए। कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनिया, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रसिद्ध कलाकारों ने होली के भजन भी सुनाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरित नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना कॉनक्लेव का उद्देश्य हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरित नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना कॉनक्लेव का उद्देश्य
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को होटल मैरियट में आयोजित हरियालो राजस्थान: पर्यावरण कॉनक्लेव...
Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया