संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार बाेले- अंबेडकर के संविधान से मिला सम्मान और अधिकार

साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान

संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन, प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार बाेले- अंबेडकर के संविधान से मिला सम्मान और अधिकार
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पीसीसी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पीसीसी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने कहा कि आज भारत का प्रत्येक नागरिक जिस स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहा है, चाहे वह रोजगार चुनने की आज़ादी हो, अपने धर्म का पालन करने का अधिकार हो या अपनी जीवनशैली के अनुसार खाने-पीने की स्वतंत्रता, यह सब अंबेडकर के संविधान की देन है। अंबेडकर ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।

इस अवसर पर विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों, सोशल मीडिया टीम तथा असम विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाली टीम का शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक जिले में सद्भावना सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुनील शर्मा, पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल, पीसीसी सचिव ताराचंद सैनी, महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी, आरसी चौधरी, एडवोकेट शगीर अहमद एवं प्रोफेसर हसीना सहित कई वरिष्ठ नेता मंचस्थ रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर