मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
जयपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक। मौसमी बीमारियों की रोकथाम, अस्पतालों में साफ-सफाई, 24 घंटे स्टाफ उपलब्धता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर।

जयपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी चिकित्सा संस्थानों में साफ-सफाई, 24 घंटे चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता, नियमित एंटी लार्वा गतिविधियां, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सप्ताह में एक दिन 'ड्राई डे' मनाने तथा सभी गतिविधियों की मरुधर ऐप पर ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया।

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अस्पताल परिसरों में पौधरोपण, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की नियमित मॉनिटरिंग तथा जुलाई-अगस्त में संभावित प्रसव वाली महिलाओं से सीएचओ, एएनएम और आशा सहयोगिनियों का सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एचपीवी एवं नियमित टीकाकरण में तेजी लाने, ओजस एवं लाडो प्रोत्साहन योजना की लंबित फाइलें निस्तारित करने, जननी सुरक्षा योजना के भुगतान, आभा आईडी, आयुष्मान भारत (पीएमजेएवाई) कार्ड और -केवाईसी कार्य समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, परिवार कल्याण, संस्थागत प्रसव, एनसीडी, पीसीपीएनडीटी और आरबीएसके सहित अन्य योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश हाई रिस्क गर्भवतियों के लिए प्रसव सखी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव सखी व्यवस्था शुरू होगी।...
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले-छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा 
मौसमी बीमारियों पर सख्ती, अस्पतालों में 24 घंटे स्टाफ रहेगा तैनात
लोकसभा में नीट विवाद गरमाया, विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिका-ईरान युद्ध पर 37.5 अरब डॉलर खर्च, रक्षा मंत्री ने मांगा 87.6 अरब डॉलर का नया आपात बजट
नीट घोटाले पर राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जयपुर में वाटर कैनन और पुलिस कार्रवाई से बढ़ा तनाव
नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा