स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति : समय पर इलाज नहीं मिलने पर हो सकती है मौत, जानें स्ट्रोक के मुख्य रूप

वर्ल्ड स्ट्रोक डे के अवसर पर सीनियर न्यूरोसर्जन ने दी जानकारी

स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति : समय पर इलाज नहीं मिलने पर हो सकती है मौत, जानें स्ट्रोक के मुख्य रूप

स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है, जो मस्तिष्क में रक्त प्रवाह के रूकने या बाधित होने के कारण होती है। मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में कमी के कारण कोशिका क्षतिग्रस्त हो जाती हैं या मर सकती हैं। स्ट्रोक एक आपातकालीन स्थिति है और समय पर इलाज न होने पर स्थाई विकलांगता या मृत्यु का कारण बन सकता है।

जयपुर। स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है, जो मस्तिष्क में रक्त प्रवाह के रूकने या बाधित होने के कारण होती है। मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में कमी के कारण कोशिका क्षतिग्रस्त हो जाती हैं या मर सकती हैं। स्ट्रोक एक आपातकालीन स्थिति है और समय पर इलाज न होने पर स्थाई विकलांगता या मृत्यु का कारण बन सकता है। दुर्लभजी अस्पताल में सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. डीपी शर्मा ने वर्ल्ड स्ट्रोक डे के अवसर पर यह जानकारी दी।

स्ट्रोक मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं
1. इस्केमिक स्ट्रोक: यह धमनी में रुकावट के कारण होता है। यह आम प्रकार है, जो कुल स्ट्रोक के लगभग 85 प्रतिशत मामलों में होता है। इसके लिए इलाज में रक्त के थक्के को हटाने के लिए दवाएं दी जाती है या थ्रोम्बोक्टॉमी प्रक्रिया की जाती है।
2. रक्तस्त्रावी स्ट्रोक: यह रक्त वाहिका के फटने से होता है, जिसमें मस्तिष्क में खून रिसने लगता है। यह आमतौर पर कम होता है, लेकिन अधिक घातक हो सकता है। इसके इलाज के लिए ऑपरेशन द्वारा बड़े थक्के को निकाला जाता है। 
3. ट्रांजिएंट इस्केमिक अटैक: एक अस्थाई रूकावट के कारण होता है और इसके लक्षण कुछ समय बाद ठीक हो सकते हैं। इसे गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह भविष्य में पूर्ण स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।

रोकधाम
स्वस्थ आहार का सेवन, सप्ताह में कम से कम 150 मिनट व्यायाम करना, शराब व धूमपान ना करना, वजन नियंत्रण, नियमित बीपी व डायबिटीज की दवाई लेना और जांच कराना।

आपातकालीन स्थिति में क्या करें
डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाएं या आपातकालीन नंबर जैसे भारत में 108 पर काल करें। समय पर इलाज मस्तिष्क में होने वाले नुकसान को कम कर सकता है।

Read More सचिन पायलट का पलटवार, बोलें-निर्वाचन आयोग को समय बढ़ाने का निर्णय पहले ही ले लेना चाहिए था

लक्षण पहचानने के लिए 'फास्ट' नियम का प्रयोग करें
एफ यानी फास्ट: जिसमें चेहरा एक तरफ  लटकना। मुस्कुराने में असमर्थता।
ए यानी आर्म्स: इसमें एक तरफ  हाथ या पैर में कमजोरी। सुन्नता।
एस यानी स्पीच: बोलने में कठिनाई और अस्पष्ट आवाज।
टी यानी टाइम: समय वहुत महत्वपूर्ण है। यदि ये लक्षण दिखें, दुरंत चिकित्सा सहायता लें।
अन्य लक्षण: अचानक तेज सिरदर्द, धुंधला या दोहरा दिखना, चलने में दिक्कत। असंतुलन, चक्कर आना, बेहोशी, दौरा आना।

Read More वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में 15 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग, सीएम भजनलाल समेत इन दिग्ग्जों ने लिया हिस्सा

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रशांत महासागर में 1,300 मीटर गहराई में मिली सोने-चांदी की खानें : रोबोट ने दुर्लभ और रहस्यमय चीजें ढूंढ़ी, चट्टानों के लिए टुकड़े  प्रशांत महासागर में 1,300 मीटर गहराई में मिली सोने-चांदी की खानें : रोबोट ने दुर्लभ और रहस्यमय चीजें ढूंढ़ी, चट्टानों के लिए टुकड़े 
अंधेरे में भी यह शानदार तस्वीरें और वीडियो लेता है। इसके मजबूत हाथों से पानी और गैस के नमूने लेना...
भाजपा ने किए थो बड़े मगरमच्छ पकड़ने के वादे : लोगों को भ्रमित कर के वोट लेना जानते हैं, डोटासरा ने कहा- अब जेल भेजने की दे रहे धमकी 
निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान
शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम