जटिल एवं विशाल सिर के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज की टीम ने रचा नया इतिहास 

SMS अस्पताल में सिर से निकाला 4 किलो का ट्यूमर

जटिल एवं विशाल सिर के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज की टीम ने रचा नया इतिहास 

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने 30 वर्षीय महिला के सिर से 4 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर निकालकर नया जीवन दिया। यह सर्जरी अत्यंत जटिल थी क्योंकि ट्यूमर मस्तिष्क तक पहुँच चुका था। डॉ. आर.के. जैन और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा जगत में मिसाल कायम की है।

जयपुर। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने एक महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल करते हुए 30 वर्षीय मरीज कृष्णा के सिर से लगभग 4 किलोग्राम वजनी जटिल एवं विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालने में सफलता प्राप्त की है। यह सर्जरी ट्यूमर के असाधारण आकार, जटिल स्थिति तथा मस्तिष्क एवं महत्वपूर्ण नसों से जुड़े होने के कारण अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। मरीज लंबे समय से सिर पर अत्यधिक बड़े ट्यूमर से पीड़ित थी, जिसका आकार सिर से लगभग दोगुना हो चुका था। 

ट्यूमर के कारण उसे चलने-फिरने में भी कठिनाई हो रही थी तथा दुर्गंध के चलते उसकी दैनिक जीवनशैली गंभीर रूप से प्रभावित हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, मरीज ने कई बड़े अस्पतालों में परामर्श लिया, लेकिन ट्यूमर की जटिलता—खोपड़ी की हड्डियों को पार कर मस्तिष्क तक पहुंचने—के कारण अधिकांश स्थानों पर ऑपरेशन से मना कर दिया गया। अंततः यह चुनौतीपूर्ण केस न्यूरोसर्जरी विभाग से प्लास्टिक सर्जरी विभाग को रेफर किया गया, जहां डॉ. आरके जैन (विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी) के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। 

इस सर्जरी में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. अंकित गोयल, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. दिलप्रीत, डॉ. अंकित एवं डॉ. संधू शामिल रहे। चूंकि ट्यूमर मस्तिष्क के भीतर तक पहुंच चुका था, इसलिए न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अशोक गांधी का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व डॉ. राजीव शर्मा ने किया, जिसमें डॉ. रजनी एवं डॉ. गोपा

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत