एसएमएस अस्पताल में दो किलो वजनी दुर्लभ छाती के ट्यूमर की सफल सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन

ऑन्को सर्जरी विभाग की टीम का नेतृत्व डॉ. सुरेश सिंह ने किया

एसएमएस अस्पताल में दो किलो वजनी दुर्लभ छाती के ट्यूमर की सफल सर्जरी, मरीज को मिला नया जीवन
सवाई मानसिंह अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग तथा ऑन्को सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने एक अत्यंत दुर्लभ एवं जटिल शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज को नया जीवन प्रदान। चिकित्सकों के अनुसार मरीज लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ, छाती में भारीपन, भोजन निगलने में कठिनाई तथा गर्दन और पीठ में असहजता जैसी समस्याओं से परेशान था।

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग तथा ऑन्को सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने एक अत्यंत दुर्लभ एवं जटिल शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज को नया जीवन प्रदान किया। मरीज के शरीर में लगभग दो किलोग्राम वजनी सौम्य (Benign) एक्स्ट्रा-प्लूरल एवं इंट्रा-प्लूरल ट्यूमर विकसित हो गया था, जो छाती से होते हुए गर्दन तक फैल चुका था तथा अवरोही महाधमनी (Descending Thoracic Aorta) और अन्ननली (Esophagus) को चारों ओर से घेर रहा था। इसके अलावा ट्यूमर आसपास की प्रमुख नसों, मांसपेशियों तथा रीढ़ की हड्डी की संरचनाओं से भी जुड़ा हुआ था, जिससे यह शल्यक्रिया अत्यंत जटिल एवं उच्च जोखिम वाली बन गई थी। चिकित्सकों के अनुसार मरीज लंबे समय से सांस लेने में तकलीफ, छाती में भारीपन, भोजन निगलने में कठिनाई तथा गर्दन और पीठ में असहजता जैसी समस्याओं से परेशान था।

विस्तृत सीटी स्कैन एवं अन्य उन्नत जांचों में पता चला कि ट्यूमर का आकार काफी बड़ा हो चुका है और वह महाधमनी, अन्ननली तथा छाती की अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं पर दबाव डाल रहा है। यदि समय रहते इसका उपचार नहीं किया जाता, तो भविष्य में गंभीर एवं जानलेवा जटिलताएं उत्पन्न हो सकती थीं। करीब पांच घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन का नेतृत्व सीटीवीएस विभाग के डॉ. रामगोपाल यादव ने किया, जबकि ऑन्को सर्जरी विभाग की टीम का नेतृत्व डॉ. सुरेश सिंह ने किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप