राजस्थान राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों की दौड़ में सुनीता बैंसला की एंट्री, सियासी चर्चाएं तेज

भाजपा साधेगी सामाजिक समीकरण

राजस्थान राज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों की दौड़ में सुनीता बैंसला की एंट्री, सियासी चर्चाएं तेज
राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा में उम्मीदवारों को लेकर हलचल तेज हो गई है। संख्या बल के अनुसार भाजपा को दो सीटें मिलना तय है। सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ के अलावा, गुर्जर नेता दिवंगत कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की बेटी सुनीता बैंसला का नाम तेजी से उभरा है।

जयपुर। राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटें अगले माह खाली होने जा रही हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी को दो सीटें मिलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा में संभावित उम्मीदवारों को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब तक पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, समाजसेवी नरसी कुलारिया और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी के नाम चर्चा में थे। लेकिन अब पूर्व आईआरएस अधिकारी सुनीता बैंसला का नाम भी राजनीतिक गलियारों में तेजी से उभर रहा है। सुनीता बैंसला गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता रहे दिवंगत कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की बेटी हैं। 

बताया जा रहा है कि भाजपा उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रही है। सुनीता लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और गुर्जर समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। सूत्रों के अनुसार हाल ही में दिल्ली में उनकी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी हुई है, जिसके बाद उनके नाम की चर्चा और तेज हो गई है। राजनीतिक जानकार इसे भाजपा की सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं। राजस्थान की राज्यसभा सीटों को लेकर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है, लेकिन मौजूदा चर्चाओं ने प्रदेश की सियासत में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
फ्रांस में रिकॉर्डतोड़ लू के बीच पिछले 5 दिनों में नदियों-तालाबों में नहाते समय डूबने से 39 लोगों की मौत...
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वायदा बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा एयर इंडिया का विमान, फिर क्या हुआ ?
बेनकाब हुई मान के वीडियो को छिपाने की कोशिश : अब इस्तीफ़ा ही एकमात्र विकल्प, आरपी सिंह ने की मांग
रोडवेज के बेड़े में जल्द दौड़ेंगी 30 एसी स्लीपर बसें, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा