अवैध संबंधों के शक ने उजाड़ा परिवार : धक्का देने से गिरी पत्नी, बेसुध छोड़ गया पति

पति राहुल सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

अवैध संबंधों के शक ने उजाड़ा परिवार : धक्का देने से गिरी पत्नी, बेसुध छोड़ गया पति
पति-पत्नी के बीच अवैध संबंधों के शक को लेकर चल रहा विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। विवाद के दौरान पति के धक्का देने से महिला फर्श पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लग गई। देर रात लौटने पर पत्नी मृत मिली। पुलिस के अनुसार अग्रवाल फार्म, मानसरोवर निवासी बीना सैनी का शव शनिवार देर रात घर मिला।

जयपुर। शिप्रापथ थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच अवैध संबंधों के शक को लेकर चल रहा विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। विवाद के दौरान पति के धक्का देने से महिला फर्श पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लग गई। देर रात लौटने पर पत्नी मृत मिली। पुलिस के अनुसार अग्रवाल फार्म, मानसरोवर निवासी बीना सैनी (32) का शव शनिवार देर रात घर  मिला। उसके सिर से अत्यधिक खून बह चुका था। पति राहुल सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दिनभर चला विवाद, रात में मिली मौत- जांच में सामने आया कि शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बाद में बीना पति की दुकान पर पहुंच गई, जहां दोनों में फिर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों घर लौटे और वहां भी कहासुनी जारी रही। इसी दौरान गुस्से में राहुल ने बीना को धक्का दे दिया। गिरने से उसका सिर फर्श से टकराया और वह बेहोश हो गई। आरोप है कि राहुल उसे उसी हालत में छोड़कर बाहर से ताला लगाकर काम पर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन