डमी कैंडिडेट बैठाकर SI भर्ती परीक्षा पास करने वाला आरोपी गिरफ्तार : 15 लाख में हुआ था सौदा, जानें पूरा मामला  

कुल 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका 

डमी कैंडिडेट बैठाकर SI भर्ती परीक्षा पास करने वाला आरोपी गिरफ्तार : 15 लाख में हुआ था सौदा, जानें पूरा मामला  

एसओजी ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाने वाले आरोपी सियाराम मीना को गिरफ्तार। आरोपी ने 15 लाख रुपये में सौदा कर परीक्षा पास की थी। उसे 5 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर 9 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जयपुर। राजस्थान उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी ने डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि प्रकरण संख्या 10/2024 के अनुसंधान में सामने आया कि टोंक जिले के अलीनगर निवासी सियाराम मीना ने हनुमान प्रसाद मीना से 15 लाख रुपये में सौदा कर 13 सितंबर 2021 को आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की दोनों पारियों में अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को बैठाया था। इस अवैध तरीके से सियाराम मीना ने हिंदी विषय में 200 में से 140.21 और सामान्य ज्ञान में 200 में से 109 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

मामले के अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीना ने टोंक पुलिस के सहयोग से लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर 5 अप्रैल 2026 को पेश किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 9 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक 63 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों और 6 चयनित उपनिरीक्षकों सहित कुल 140 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
यमुना जल समझौते में राजस्थान के लिए अहम प्रगति। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने सहमति दी। परियोजना...
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत