मालेगांव विस्फोट केस में सभी आरोपियों की बरी होना इसी सत्य की पुष्टि, मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत हिंदुओं को बदनाम किया 

हिंदू विरोधी मानसिकता असली चेहरा पूर्णतः उजागर हो गया

मालेगांव विस्फोट केस में सभी आरोपियों की बरी होना इसी सत्य की पुष्टि, मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत हिंदुओं को बदनाम किया 

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के तहत हिंदुओं को बदनाम करने के लिए 'हिंदू टेरर' जैसा आपत्तिजनक शब्द गढ़ा था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के तहत हिंदुओं को बदनाम करने के लिए 'हिंदू टेरर' जैसा आपत्तिजनक शब्द गढ़ा था। इस भ्रामक अवधारणा से न केवल सनातन धर्म की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया, बल्कि निर्दोष साधु-संतों और धर्मगुरुओं को भी निशाना बनाया गया।

सीएम ने सोशल मीडिया के कहा कि कल संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने दृढ़ता से कहा था कि हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू धर्म की मूल भावना 'वसुधैव कुटुम्बकम्' में निहित है, न कि हिंसा में।

आज मालेगांव विस्फोट केस में सभी आरोपियों की बरी होना इसी सत्य की पुष्टि करता है। यह ऐतिहासिक निर्णय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता को दर्शाता है और 'सत्यमेव जयते' के सिद्धांत को सिद्ध करता है। इससे कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता और वोट बैंक की राजनीति का असली चेहरा पूर्णतः उजागर हो गया है। न्याय की यह जीत सभी सनातनियों के लिए गर्व का विषय है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच
बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला
पीएम मोदी और ट्रंप ने की पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा : होर्मुज खुला रखने पर जोर, अमेरिका-ईरान में फिर वार्ता संभव
आज का भविष्यफल    
यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता